फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विशेष अभियान दिवस पर दुरुस्त की जाएगी सूची

Tue, 03 Feb 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को जिले में विशेष अभियान दिवस घोषित किया गया है। इस दिन सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह 11 से चार बजे तक मौजूद रहकर मतदाता सूची दुरुस्त करेंगे।
विज्ञापन




अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ प्रारूप मतदाता सूची पढ़ेंगें। इस दौरान अनुपस्थित, मृतक, दोहरी प्रविष्टि, अनट्रेस्ड और स्थानांतरित मतदाताओं की सूची भी पढ़ी जाएगी। इसके साथ ही मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां भी ली जाएंगी।


उन्होंने कहा अगर किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में नहीं है, तो वह फाॅर्म छह भरकर आवेदन कर सकता है। मृतक या गलत नाम हटवाने के लिए फाॅर्म सात और नाम, पते या अन्य विवरण में सुधार के लिए फाॅर्म आठ भरकर बीएलओ को मतदेय स्थल पर दिया जा सकता है।
विज्ञापन



उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे अपने बीएलए को विशेष अभियान दिवस पर मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहने और अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के फाॅर्म भरवाने के लिए निर्देशित करें, जिससे मतदाता सूची को शुद्ध तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें