फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हज यात्रियों को दी जाएगी स्मार्ट घड़ी

Wed, 18 Mar 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा-2026 पर जाने वाले यात्रियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में भुगतान, खानपान, तकनीकी सुविधाओं और यात्रा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
विज्ञापन



हज-2026 में मक्का में स्वयं रसोई की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। प्रत्येक हज यात्री को उड़ान स्थल पर एक स्मार्ट घड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। यह स्मार्ट घड़ी सऊदी अरब पहुंचने पर स्वतः सक्रिय होगी और जीपीएस से जुड़ी रहेगी। आपात स्थिति में बटन दबाने पर नियंत्रण कक्ष को संकेत मिलेगा, इसलिए इसे पूर्ण चार्ज रखना अनिवार्य है।


सभी यात्रियों को उड़ान तिथि आवंटित हो चुकी है, उन्हें उड़ान से दो दिन पहले आरक्षण की पुष्टि करानी होगी। यात्री अपने सगे-संबंधी को भेजकर भी आरक्षण करा सकते हैं, मगर उड़ान से 24 घंटे पहले यात्री को उड़ान स्थल पहुंचना होगा। आरक्षण के समय अपना पासपोर्ट लाना आवश्यक है। प्रत्येक यात्री को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर हज सुविधा एप और नुसुक एप डाउनलोड करना अनिवार्य है। नुसुक एप के बिना मदीना में रियाजु जन्नाह का पंजीकरण संभव नहीं होगा, इसलिए अपना सही मोबाइल नंबर पंजीकृत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें