फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त

Sat, 01 Nov 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 रग्घूपुर गांव के पास बूंदाबांदी के बीच कार्यक्रम की तैयारी में जुटे लोग। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बेमौसम बारिश और बूंदाबांदी ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश से सड़कें जलमग्न रहीं और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यालय परिसर, सड़क किनारे और बाजारों में जलभराव हो गया। बारिश से बचने के लिए लोग छाता व रैनकोट के सहारे निकलते दिखे।
विज्ञापन




जिला मुख्यालय के गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर सैंठा चौराहा से पहले, रेलवे क्रॉसिंग के पास और जामों-मुसाफिरखाना मार्ग सहित कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। जिला अस्पताल और गौरीगंज सीएचसी परिसर में भी पानी भर गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत हुई। लगातार बारिश से ठंड बढ़ गई है और लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं।


बुजुर्गों और बच्चों के लिए स्थिति अधिक कठिन रही। शाम के समय लोग अलाव तापते दिखाई दिए। बारिश ने बिजली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। पीठी उपकेंद्र के कोरारी फीडर में बृहस्पतिवार रात ब्रेकडाउन होने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक लाइन की मरम्मत की गई, लेकिन दिन में भी कई बार आपूर्ति बाधित रही। अमेठी उपकेंद्र के टाउन फीडर नंबर तीन पर बेनीपुर के पास फाॅल्ट आने से दो घंटे बिजली बाधित रही। जेई अमृतलाल ने बताया कि फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन





बारिश से आयोजकों की बढ़ी परेशानी
गौरीगंज और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों पर बारिश का असर पड़ा। आयोजन स्थलों पर पानी भर जाने से लोगों को बैठने और भोजन व्यवस्था में दिक्कत हुई। शुक्रवार को नगर क्षेत्र में भंडारा कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु बारिश में भीगते रहे। असैदापुर के रग्घूपुर गांव में भी लोग छात्रों के सहारे तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें