फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नौ दिन से बिजली नहीं, 300 उपभोक्ता परेशान

Thu, 20 Aug 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुक्ल। इक्काताजपुर गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से नौ दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। करीब 300 उपभोक्ता गर्मी और उमस में परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर कब बदलेगा, इसकी भी उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। महेश दुबे, अंजनी पांडेय, नरेंद्र शुक्ल और सुरेंद्र दुबे ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। अवर अभियंता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि ट्रांसफार्मर के लिए स्टोर से संपर्क किया गया है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें