फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढाई करोड़ के मादक पदार्थ कराए नष्ट

Thu, 21 May 2026 07:21 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ढाई करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट कराए हैं। इसमें गांजा, स्मैक, हेरोइन और डोडा को जलाकर नष्ट कराया गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस ने ढाई करोड़ के मादक पदार्थ कराए नष्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2.5 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ नष्ट कराए। बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की मौजूदगी में अलग-अलग थानों में दर्ज 29 मामलों से जुड़े 212.984 किलो गांजा, स्मैक, हेरोइन, डोडा, पोस्ता और डायजेपाम को नष्ट किया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


सुल्तानपुर स्थित रॉयल पोलूशन कंट्रोल सर्विसेज के इंसिनरेटर में मादक पदार्थों को जलाकर खत्म किया गया। पूरी कार्रवाई तय नियमों और सुरक्षा मानकों के तहत कराई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अलग-अलग मामलों में बरामद मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट कराया गया है। 

अभियान आगे भी जारी रहेगा

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें