फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की टक्कर से कोटेदार की मौत

Tue, 28 Apr 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। गौरीगंज क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष व कोटेदार भारत चंद्र त्रिपाठी (82) की मौत हो गई। सैठा-ककवा मार्ग पर पूरे विंध्य गांव के पास उनकी मोपेड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन



हादसे में गंभीर रूप से घायल भारत चंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार वह किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर मोपेड से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र सहित कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।



बिलख उठा परिवार
भारत चंद्र त्रिपाठी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। पुत्र कृष्ण कुमार, कौशल कुमार व बेटियां सरला, निशा, शशि, गुड़िया और गायत्री गहरे शोक में डूबी हैं। ग्रामीण व रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें