फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ओपीडी के समय चार चिकित्सक नदारद

Sat, 08 Nov 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार दोपहर 12:50 बजे चार चिकित्सक अपने कक्ष में नहीं मिले। उनकी तलाश में मरीज इधर-उधर भटकते नजर आए। उन्हें कोई सही जानकारी देने वाला भी नहीं था कि चिकित्सक आएंगे भी या नहीं।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार के निर्देश के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं सुधरती नहीं दिख रही हैं। जिला अस्पताल में दोपहर में ऐसा ही कुछ नजारा दिखा। ओपीडी के समय अल्ट्रासाउंड कक्ष, महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन और ईएनटी विभाग कक्ष में चिकित्सक नहीं थे। ओपीडी के समय चिकित्सक के गायब रहने से मरीज परेशान दिखे।


कक्ष के बाहर मिले मरीज अरविंद कुमार ने बताया कि कान में दर्द है। ईएनटी विभाग में दिखाना था, लेकिन यहां आए तो चिकित्सक नहीं मिले। अब मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। प्रभावती ने बताया कि साधन नहीं मिलने के कारण अस्पताल आने में देर हो गई। महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी का गेट बंद है। शनिवार को फिर दौड़ लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन



खुशी ने बताया कि कटाई करते समय हंसिया लगने से घाव हो गया है। निजी चिकित्सक के यहां से इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं हो रहा है। सर्जन को दिखाना था, लेकिन वह नहीं मिले। अंकिता ने बताया कि पथरी की समस्या है। अल्ट्रासाउंड कराना है। यहां आए तो पता चला कि चिकित्सक कल मिलेंगे।





सर्जन अवकाश पर, महिला रोग विशेषज्ञ ओटी में
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सर्जन डॉ. रमेश कुमार अवकाश पर चल रहे हैं। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचिका सेठ ऑपरेशन थियेटर में थीं। ईएनटी चिकित्सक कुछ बता कर नहीं गए थे। वहीं रेडियोलॉजिस्ट के मेडिकल बोर्ड में जाने की बात कही। आपात स्थिति को छोड़कर चिकित्सकों के अवकाश पर रहने की सूचना एक दिन पूर्व ही बता दी जाएगी, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें