फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पंखा लगाते समय लगा करंट, किसान की मौत

Mon, 29 Jun 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। गौरीगंज के पठानपुर गांव निवासी किसान पप्पू उर्फ पंचम कश्यप (50) की रविवार सुबह घर में फर्राटा पंखा लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



मृतक के बेटे धीरज ने बताया कि सुबह उनके पिता घर के बरामदे में फर्राटा पंखा जोड़ रहे थे। इसी दौरान वह पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कर उन्हें करंट से अलग किया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


किसान पंचम कश्यप की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी उर्मिला बेसुध होकर बार-बार पति को याद कर रही थीं। बेटे धीरज और बेटी नेहा की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। बाहर रह रहे दोनों बेटे सूरज और नीरज घटना की सूचना मिलते ही वे घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन



गांव में शोक का माहौल है। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार करंट लगने से किसान की मौत हुई है। मामले में किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें