फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आकर किसान की थमीं सांसें

Mon, 09 Feb 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
महुवाबोझ कठौरा गांव मेंं गमगीन मृतक रमेश प्रजापति के परिजन। स्रोत परिजन
विज्ञापन
कमरौली। खेत से लाैट रहे एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से माैत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर सिंदुरवा स्टेशन के पास हुआ।
विज्ञापन



महुवाबोझ कठौरा गांव निवासी सोनू के मुताबिक उनके पिता रमेश प्रजापति (55) शनिवार को खेतों की निगरानी के लिए गए थे। देर रात घर लौटते समय सिंदुरवा स्टेशन के पास बेगमपुरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।



इसके बाद स्टेशन मास्टर की जानकारी पर कमरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी कमरौली मुकेश पटेल ने बताया कि परिजनों की ओर से काई आरोप नहीं लगाया गया है। उनके मुताबिक रमेश मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें