फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भूमि विवाद में किसान पर धारदार हथियार से हमला

Tue, 17 Mar 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सुल्तानपुर के शिवगढ़ के असरवन गांव निवासी किसान हरीलाल सरोज (65) पर रविवार को रामगंज बाजार में जनता इंटर कॉलेज के पास तीन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किसान के बेटे विनोद कुमार ने सोमवार को तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




विनोद कुमार के मुताबिक उनके पिता खेती-किसानी करते हैं। रविवार को वह किसी काम से रामगंज बाजार आए थे। इसी दौरान जनता इंटर कॉलेज के पास भूमि विवाद से नाराज गांव के शैलेंद्र कुमार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में हरीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें सुल्तानपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें