फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टहलते समय वाहन की चपेट में आया युवक, मौत

Mon, 13 Jul 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। पूरे अजीटन ऊंचगांव निवासी द्वारिका प्रसाद (35) की शनिवार रात इन्हौंना मार्ग पर टहलते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर चला गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गोकुल प्रसाद के मुताबिक उनके छोटे भाई द्वारिका प्रसाद शनिवार रात भोजन करने के बाद टहलने के लिए गांव के पास गुजरने वाले इन्हौना-बाजारशुकुल मार्ग पर गए थे। मार्ग किनारे टहलते समय वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।


परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से वाहन और चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




मां का रो-रोकर बुरा हाल
द्वारिका की मौत के बाद मां ज्ञानवती का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेटे को पुकार रही हैं। यह देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। भाई गोकुल प्रसाद, वृंदाप्रसाद और मथुरा प्रसाद भी गमगीन हैं। रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें