फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धान खरीद पर मौसम की मार, 97 केंद्रों को बोहनी का इंतजार

Tue, 04 Nov 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवीन मंडी में संचालित तीन क्रय केंद्रों पर सोमवार को करीब 105 क्विंटल धान की खरीद तीन किसानों से की गई है। नवीन मंडी सिझौली अकबरपुर के क्रय केंद्र संख्या तीन पर किसान शिवकुमार वर्मा से 25 क्विंटल और क्रय केंद्र संख्या पांच पर किसान महेंद्र से 30 क्विंटल धान खरीदा गया। वहीं 97 खरीद केंद्रों की अभी तक बोहनी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पीसीएफ के क्रय केंद्र पर किसान गुलाबा देवी के 40 क्विंटल धान की खरीद की गई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ ने किसानों का माला पहनाकर स्वागत किया। धान की सरकारी खरीद के लिए प्रशासन की ओर से 100 क्रय केंद्र खोले गए हैं, लेकिन अक्तूबर अंत में तीन दिनों तक लगातार बारिश और हवा से धान की फसल पर असर पड़ा। इसके चलते खरीद चालू होने के बाद भी किसान केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे थे। सोमवार को अकबरपुर के तीन क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हुई, लेकिन अभी भी 97 क्रय केंद्रों पर किसानों के आने का इंतजार हो रहा है।
राजकीय धान क्रय केंद्र जलालपुर प्रथम पर किसानों की भीड़ लगी रही। चाडीडीहा निवासी विक्रमाजीत, रवि, कुसुमखोर निवासी सुधीर सिंह धान बिक्री के लिए टोकन लिया। विपणन अधिकारी अभिषेक ने बताया कि छह नवंबर तक केंद्र पर खरीद चालू हो जाएगी। कई केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे नहीं पहुंचे हैं। इसके अलावा केंद्र का अभी तक राइस मिल से अटैच भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें