फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अयोध्या जाने वाले वाहन किए जा रहे डायवर्ट

Sat, 17 Jan 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज और अयोध्या में भारी भीड़ होने की संभावनाओं को देखते हुए शनिवार शाम छह बजे से डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई है। अयोध्या की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को अन्य रास्तों पर डायवर्ट किया जाने लगा है।
विज्ञापन

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि यातायात के कुशल संचालन के लिए अयोध्या से जुड़े मार्गों पर यह डायवर्जन शनिवार शाम छह बजे से 18 जनवरी रात 12 बजे तक या भीड़ समाप्ति तक लागू रहेगा। बस्ती, आजमगढ़ से होकर सम्हरिया सेवागंज होकर अयोध्या की ओर जाने वाले छोटे वाहनों के लिए होल्डिंग एरिया एनटीपीसी ग्राउंड और सेवागंज चौकी के पीछे रामअजोर इंटर कॉलेज पर बनाया गया है। इसके अलावा सुल्तानपुर से आने वाले लोगों के लिए बेवाना, महरुआ क्षेत्रों में भी होल्डिंग एरिया तैयार किए गए हैं।

बसंत पंचमी पर भी लागू होगा डायवर्जन
बसंत पंचमी के अवसर पर भी अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। 22 जनवरी की शाम छह बजे से 23 जनवरी को रात 12 बजे तक या भीड़ समाप्ति तक जिले में भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें