फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 12 केंद्रों पर आज होगी अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा

विज्ञापन
शहर ​स्थित बीएन केबी पीजी कॉलेज।-संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा रविवार को जिले के 12 केंद्रों पर होगी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। 5016 अभ्यर्थी जिले में परीक्षा देंगे। सुबह 9:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की जांच होगी। प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री को कोषागार से कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु ने बताया कि परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों की जानकारी दे दी गई है। मजिस्ट्रेटों ने शनिवार को केंद्रों का भ्रमण कर सिटिंग प्लान से लेकर अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं।
सुबह छह से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का डायवर्जन

परीक्षा के मद्देनजर रविवार को सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक अकबरपुर और टांडा क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू रहेगा। आजमगढ़, बसखारी से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को न्यौतरिया बाईपास से गोहन्ना चौराहा, पहतीपुर, श्रवण क्षेत्र होते हुए अन्नावा मार्ग से भेजा जाएगा। अयोध्या से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से लौटेंगे। बस्ती और टांडा से अकबरपुर आने वाले भारी वाहनों को कटरिया याकूबपुर से बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अकबरपुर शहर में मालीपुर रोड, जलालपुर रोड, बसखारी रोड, टांडा रोड, दोस्तपुर रोड और अन्नावा तिराहा समेत प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन व्यवस्था रहेगी। टांडा क्षेत्र में अकबरपुर से आने वाले भारी वाहनों को धरमनगर पुल से एनएच-233 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। कश्मिरिया, चिंतौरा और धुरहिया से हल्के व भारी वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन



इन 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर, डॉ. जीके जेटली इंटर कॉलेज अकबरपुर, एचटी इंटर कॉलेज टांडा, मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा, कौमी इंटर कॉलेज टांडा, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन, रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर और टीएन पीजी कॉलेज टांडा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें