फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विद्यार्थियों ने बनाया हाइब्रिड सौर विमान का मॉडल

Fri, 15 May 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय माडरमऊ के विद्यार्थियों ने करके सीखने की पद्धति के तहत हाइब्रिड सौर विमान का मॉडल तैयार किया है। इस नवाचारी गतिविधि से छात्र-छात्राओं में विज्ञान और तकनीक के प्रति नई ऊर्जा व उत्साह का संचार हुआ।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक अंकुर यादव के मार्गदर्शन में बच्चों ने यह मॉडल बनाया है। इस प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा और यांत्रिक संरचना को व्यावहारिक रूप से समझा। एआरपी विनय चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में तार्किक क्षमता और समस्या समाधान कौशल विकसित करती हैं। प्रधानाध्यापक रफीउल्लाह ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें