संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। छठ पर्व मनाने के बाद दूसरे प्रदेशों को काम पर लौटने वाले से ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। अयोध्या जाने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था निकल रहा है। ऐसे में ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी मची हुई है। आरक्षित कोच भी खचाखच भरे नजर आ रहे हैं।
शनिवार को अकबरपुर के रास्ते जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस (15744) का स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर 12:03 बजे था, लेकिन यह ट्रेन 43 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची। गाड़ी को प्लेटफार्म दो पर आना था, लेकिन एक पर आई। जैसे एनाउंसमेंट हुआ इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए मारामारी मच गई।
कई यात्री ट्रैक पार कर प्लेटफार्म पहुंचे। हालांकि वहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद कोई असर नहीं दिखाई नहीं दिया। इसको लेकर यात्रियों में आक्रोश दिखा।