फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar News: रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, 20 मीटर घिसटी बाइक; मौके पर ही दंपती की मौत

Sun, 30 Nov 2025 01:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक 20 मीटर तक घिसटती रही। मौके पर ही दंपती की मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
Register For Event
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ व पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें दाउदपुर निवासी रामअजोर (58) और उनकी पत्नी प्रेमा देवी (55) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


हादसा सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार के पास संपत लॉन के निकट हुआ। बताया गया कि मृतक रामअजोर दाउदपुर के कोटेदार थे। वह बाइक से पत्नी के साथ अकबरपुर–बसखारी मार्ग स्थित जायसवाल पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर अकबरपुर की ओर मुड़े ही थे कि तभी आजमगढ़ की तरफ से आई तेज रफ़्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि बाइक करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। बस का एक पहिया भी अलग होकर बाहर आ गया। जब तक लोगों के कुछ समझ में आता, उससे पहले ही दोनों पति-पत्नी बस के पहिए के नीचे आ चुके थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें