फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पाकिस्तान की मस्जिद में हुए हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 14 Feb 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। छह फरवरी को पाकिस्तान की मस्जिद में शिया समुदाय के लोगों पर हुए आत्मघाती हमले के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद अकबरपुर के बड़ा इमामबाड़ा मीरानपुर में अंजुमन अकबरिया की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल मौलाना अकबर अली वायज च अंजुमन अध्यक्ष रेहान जैदी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मानवाधिकारों की सुरक्षा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अपर नायब तहसीलदार रमेश चंद्र पांडेय को सौंपा गया। मौलाना अकबर अली वायज ने कहा कि निर्दोष नमाजियों पर हमला इस्लाम की शिक्षाओं के विरुद्ध है।
उन्होंने आतंकवाद को नफरत और तबाही फैलाने वाला बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ऐसे हमलों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की अपील की। पूर्व अध्यक्ष गालिब अब्बास, मौलाना कर्रार हुसैन गदीरी, सलमान अब्बास रिजवी और आफताब हुसैन ने भी आतंकवाद की निंदा की और एकजुट होकर कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल दिया। अंजुमन अध्यक्ष रेहान जैदी ने सच्चाई सामने लाने और निर्दोषों की सुरक्षा के लिए वैश्विक पहल की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में लोगों मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें