फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धमरूआ उपकेंद्र का एमएलसी ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
 केवी विद्युत उपकेंद्र धमरूआ पर लगे ट्रासंफार्मर के पास पूजा करते एमएलसी। सूचनाा विभाग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र धमरूआ का रविवार को एमएलसी हरिओम पांडेय, पूर्व सांसद रितेश पांडेय व जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि यह क्षेत्र लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहा था। इसका संचालन शुरू होने से धमरूआ, सलाहपुर, गोवावा जमालपुर, बीबीपुर भूसौली, मालीपुर, खालिसपुर, मैरवा, सिकंदरपुर, बरौली आसानंदपुर, हमाजपुर, रामपुर दुबे, नेमपुर, महेशपुर, तेंदुआ, इटौरी, बीबीपुर, थट्टा, दिघी, खालिसपुर भुसैली, बरौली आसानंदपुर, सिकरोहर आदि क्षेत्रों की 30 हजार से अधिक आबादी को निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली सुधार के लिए विभाग हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है। इस बिजली घर के निर्माण के बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलने लगेगी। अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि इस बिजली घर का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इस दौरान जेई सतीश कुमार व अंकित राज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें