अंबेडकरनगर। स्टांप व रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल में लगातार आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए विभाग ने 8 से 11 नवंबर तक पोर्टल को अन्य सर्वर पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके चलते 10 व 11 नवंबर को कार्य दिवसों में बैनामे नहीं होंगे। इससे अकबरपुर तहसील सहित जिले के सभी उपनिबंधक कार्यालयों में पंजीकरण नहीं हो सकेगा। अकबरपुर के रजिस्ट्रार अभिषेक सिंह ने बताया कि आठ को दूसरा शनिवार व नौ को रविवार का अवकाश है। सोमवार व मंगलवार दो दिन कार्य प्रभावित होगा।