फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रेनों में नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट, कहीं नो रूम, कहीं वेटिंग

विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर अनार​क्षित काउंटर पर मौजूद लोग।-संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गर्मी की छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे यात्री मायूस हैं। धार्मिक व हिल स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। मुंबई, गोवा व जम्मू-कश्मीर जाने वाली गाड़ियों में कन्फर्म टिकट न मिलने से परेशान यात्री तत्काल टिकट की उम्मीद में हैं।
विज्ञापन

मई-जून में स्कूलों की छुट्टियों के चलते कई लोग बच्चों के साथ धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के अलावा हिल स्टेशनों पर जाने का मन बना रहे हैं। मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, फरक्का व अन्य गाड़ियां फुल होने से कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। वेटिंग टिकट वाले कन्फर्म होने का इंतजार कर रहे हैं तो कई लोग ट्रेनों में नो रूम होने से मायूस हैं। ज्यादातर ट्रेनों के द्वितीय व थर्ड एसी कोच में नो रूम है। ब
सखारी के हुजैफा 23 अप्रैल को मुंबई का टिकट लेने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें 51 वेटिंग से संतोष करना पड़ा। अशफपुर किछौछा के रहने वाले संजय ने बताया कि 10 जून का जम्मू तवी एक्सप्रेस का टिकट लेना था। अनारक्षित काउंटर में बताया गया कि रिग्रेट चल रही है। अब तत्काल के भरोसे हैं। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक पलटूराम ने बताया कि गर्मियों की छुट्टी और सहालग की वजह से ट्रेनों में बुकिंग ज्यादा हो रही हैं। इस वजह से नो रूम व वेटिंग की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें