अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज के एक ग्रामीण ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी पुत्री के मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। बातचीत के दौरान इस नंबर को सेव कर लिया गया। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से पुत्री के नाम से फर्जी आईडी बना ली।
इसके बाद अश्लील फोटो और आपत्तिजनक संदेश भेजना शुरू कर दिया। आरोपी ने इसके बदले परिवार से पैसे की मांग की। इस कारण पुत्री मानसिक रूप से परेशान है। साइबर थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही हैं। संवाद