फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 2.50 लाख की शराब पकड़ी, हरियाणा के दो तस्कर दबोचे

Fri, 31 Jul 2026 03:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

जांच में पता चला कि शराब केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए अधिकृत थी लेकिन इसे अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा था। यहां शराब को ऊंचे दाम पर बेचने की तैयारी थी।
Register For Event
विज्ञापन
2.50 लाख की शराब पकड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालपुर पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अंतरराज्यीय शराब तस्करी का खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 211 लीटर अंग्रेजी शराब, एक कार, तीन मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। बरामद शराब की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे के सुरहुरपुर रोड स्थित चौबै का पूरा के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक छत्तीसगढ़ नंबर की टोयोटा रूमियन को रोका गया। तलाशी में कार से अलग-अलग ब्रांड की 282 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

जांच में पता चला कि शराब केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए अधिकृत थी लेकिन इसे अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा था। यहां शराब को ऊंचे दाम पर बेचने की तैयारी थी। मौके से संदीप कुमार निवासी फेज प्रथम रामदरबार, थाना सेक्टर-31, जनपद चंडीगढ़ अस्थायी पता ग्राम उगालन, थाना बास जनपद हिसार हरियाणा और विकास कुमार सिंह निवासी फेज द्वितीय, रामदरबार थाना सेक्टर-31, जनपद चंडीगढ़ को गिरफतार किया।
विज्ञापन


इनके पास मिली शराब में 72 बोतल मैजिक मोमेंट्स, 84 बोतल रॉयल स्टैग, 126 बोतल ऑल सीजंस शामिल रहीं प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के आधार पर जलालपुर में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें