फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: झांसा देकर 55 हजार रुपये ठगे

Mon, 01 Dec 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से ठगी का मामला सामने आया है। जलालपुर के जाफराबाद कस्बे के अमित कुमार ने पुलिस से उनके पिता को भरोसे में लेकर 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की है।
विज्ञापन

अमित ने बताया कि 30 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे उनके पिता के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम दिनेश जायसवाल बताते हुए कहा कि उसके रिश्तेदार की तबीयत खराब है और उसे तत्काल पैसे की जरूरत है। चूंकि उनके पिता का एक दिनेश जायसवाल नाम के व्यक्ति से व्यवसाय में लेनदेन होता था, इसलिए उन पर भरोसा कर लिया।
इसके बाद आरोपी ने पहले 10 रुपये ट्रांसफर कर परीक्षण करने को कहा। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर 55,000 रुपये डेबिट होने का मेसेज आया। फिर उसी नंबर से क्यूआर कोड भेजकर 25,000 और 30,000 रुपये दो अलग-अलग खातों में भेजने को कहा गया, जिन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा व एक परिचित के भारतीय स्टेट बैंक खाते से भेज दिया गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद 45,000 रुपये और भेजने का मेसेज आया। शक होने पर जानकारी की गई तो पता चला कि असली दिनेश जायसवाल ने कोई कॉल नहीं किया था। तब जाकर ठगी का पता चला। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें