फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : आयोग पर प्रतियोगी छात्रों ने किया प्रदर्शन, पीसीएस और आरओ-एआरओ का संशोधित उत्तरकुंजी जारी करने की मांग

Tue, 23 Sep 2025 02:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

UPPSC News : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पर मंगलवार को प्रतियोगी छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि पीसीएस और आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा में आयोग के द्वारा जारी किए गए उत्तर कुंजी में काफी त्रुटियां हैं।
Register For Event
विज्ञापन
पीसीएस, आरओ-एआरओ प्री का संशोधित आंसर की जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते प्रतियोगी छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ)-2023 भर्ती को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी, कटऑफ एवं प्राप्तांक जारी करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं और मंगलवार को आयोग गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आयोग को ज्ञापन भी सौंपा। आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 का पेपर आउट हो गया था। इसके बाद दोबारा परीक्षा करानी पड़ी। अभ्यर्थियों ने एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने की मांग को लेकर भी बड़ा आंदोलन चलाया था जिसके बाद आयोग को एक से अधिक शिफ्ट में परीक्षा कराने के निर्णय को वापस लेना पड़ा था।

विज्ञापन


अब प्रतियोगी आरओ-एआआरओ के साथ पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुुंजी, कटऑफ एवं प्राप्तांक जारी करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। आयोग ने 16 सितंबर को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित है। आयोग पर पहुंचे प्रतियोगियों ने इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि आयोग की परीक्षाओं में गलत जवाब को सही माने जाने की लगातार शिकायतें रही हैं। ऐसे में उत्तर कुंजी जारी नहीं होने की वजह से प्रतियोगियों में भ्रम की स्थिति है।

साथ ही उनमें परिणाम को लेकर कई तरह की आशंकाएं हैं। इसलिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाए। ताकि, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो जाए कि परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों एवं उनके जवाब को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से दर्ज कराई गईं आपत्तियों पर आयोग ने क्या निर्णय लिया है। इसी क्रम में उन्होंने कटऑफ एवं अभ्यर्थियों को मिले प्राप्तांक जारी करने की भी मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि पूर्व की तरह परिणाम के साथ ही संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाए।
विज्ञापन


प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में त्रुटिपूर्ण व गलत उत्तर कुंजी बनाने वालों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर रहे थे। उन्होंने मांग नहीं माने जाने पर तेज आंदोलन की चेतावनी दी। कई प्रतियोगियों ने 12 अक्तूबर को पीसीएस प्रांरभिक परीक्षा-2025 के संपन्न होने के बाद तेज आंदोलन की बात कही। ज्ञापन उप सचिव गौरव रंजन श्रीवास्तव ने लिया।

वहीं आयोग के अफसरों का कहना है कि इस संबंध में प्रतियोगियों की ओर से ही न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है, जिस पर सुनवाई जारी है। ऐसे में न्यायालय के आदेश का इंतजार है। आदेश के क्रम में आयोग आगे की कार्रवाई करेगा। धरना-प्रदर्शन में आशुतोष पांडेय, पंकज, विवेक चौहान, आकाश, अभिषेक राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की उत्तर कुंजी जारी करने की मांग

प्रतियोगी शीतला प्रसाद ओझा ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने की मांग है। शीतला प्रसाद का कहना है कि उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परिणाम तो घोषित कर दिया लेकिन उत्तर कुंजी जारी नहीं की। इससे कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। शीतला प्रसाद का यह भी कहना है कि आयोग ने 25 सितंबर से साक्षात्कार की तिथि घोषित की है लेकिन अभी तक इंटरव्यू लेटर ही जारी नहीं हुआ है। उन्होंने आयोग के परीक्षा नियंत्रक की तैनाती पर सवाल उठाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें