फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 13 साल बाद भी नहीं हो सकी परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति, सात नवंबर की समयसीमा बीती

Sat, 14 Nov 2026 03:15 PM IST
विनोद सिंह मनीष मिश्रा, प्रयागराज

सार

13 साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे परिषदीय शिक्षकों को एक बार फिर झटका लगा है। सात नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश के बावजूद प्रदेश के जिलों में वरिष्ठता और पात्रता सूची तक तैयार नहीं हो सकी।

Register For Event
विज्ञापन
प्रमोशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्षों बाद परिषदीय स्कूलाें (कक्षा एक से आठवीं तक) के शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू तो हुई लेकिन अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देश दिए गए थे कि सात नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करनी है। बावजूद इसके प्रदेश के किसी भी जिले में पदोन्नति की प्रक्रिया नहीं पूरी हो सकी। वरिष्ठता व पात्रता सूची भी अब तक तैयार नहीं हो सकी है। इससे शिक्षकों में नाराजगी भी दिखने लगी है।

विज्ञापन


प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति तकरीबन 13 वर्षों से नहीं हुई। मामला कोर्ट तक पहुंचा। परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने 16 अक्तूबर को पत्र जारी कर वरिष्ठता सूची व पदोन्नति तैयार करने के निर्देश दिए थे। स्थिति यह है कि कुछ गिने-चुने जिलों को छोड़कर बाकी किसी भी जिले के बीएसए ने यह विवरण उपलब्ध नहीं कराया है।

पदोन्नति में टीईटी अनिवार्य करने से भी नाराजगी

इस पदोन्नति के लिए टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसका विरोध कर रहे शिक्षकों का कहना है भर्ती के लिए टीईटी अनिवार्य करना ठीक है लेकिन पदोन्नति में यह गलत है। परिषद की ओर से बताया गया है कि प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण करने वाले सहायक अध्यापकों को प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन


जिन सहायक अध्यापकों ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों का टीईटी उत्तीर्ण किया है, उन्हें प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय या सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय के पद पर पदोन्नति मिलेगी। उच्च प्राथमिक स्तर का टीईटी उत्तीर्ण सहायक अध्यापक और प्राथमिक स्तर का प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक बन सकेगा। जिन अध्यापकों ने टीईटी उत्तीर्ण नहीं किया है, उनके पद सुरक्षित रखे जाएंगे। ऐसे शिक्षकों के संबंध में शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से कराई गई स्पेशल टीईटी के परिणाम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सात नवंबर तक का समय दिया गया था लेकिन बीच में त्योहार आदि होने से वरिष्ठता सूची तैयार करने में देरी हुई है। जहां से विवरण नहीं आए हैं, उन्हें फिर से निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार तिवारी, सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें