फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TGT-pgt Exam : पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी का हर स्तर पर होगा प्रयास, डीएम ने युवा मंच को दिया आश्वासन

Wed, 01 Jul 2026 07:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

युवा मंच की ओर से पुरानी नियमावली के तहत शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर चल रहा धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। टीजीटी पीजीटी के 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नई नियमावली बनाने से नाराज प्रतियोगी छात्र युवा मंच के बैनर तले अनवरत धरना दे रहे थे।
Register For Event
विज्ञापन
वार्ता के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा मंच की ओर से पुरानी नियमावली के तहत शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर चल रहा धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। टीजीटी पीजीटी के 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नई नियमावली बनाने से नाराज प्रतियोगी छात्र युवा मंच के बैनर तले अनवरत धरना दे रहे थे। बुधवार को युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगियों की जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में पुरानी नियमावली के तहत भर्ती कराने के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन





जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने छात्र-हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा तथा शिक्षा निदेशक से इस विषय पर उचित और न्यायसंगत निर्णय लेने के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस विषय में हस्तक्षेप कर सभी प्रतियोगी अभ्यर्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता से अवगत कराया। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से माना कि 16 सितंबर 2025 को अचानक नियमावली में किया गया परिवर्तन लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाला विषय है। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि प्रत्येक स्तर पर सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे, ताकि छात्र-हितों के अनुरूप उचित निर्णय लिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई नियमावली से वंचित हो जाएंगे एक लाख से ज्यादा छात्र

घंटों चली सार्थक वार्ता के उपरांत जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि पुरानी नियमावली से भर्ती विज्ञापन जारी कराने के लिए शासन स्तर तक प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बिना पर्याप्त अवसर दिए अचानक नई नियमावली लागू करना न्यायोचित नहीं माना जा सकता। युवा मंच ने कहा कि नई नियमावली लागू होने की स्थिति में लगभग सात लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करने के अवसर से वंचित हो जाएंगे, जबकि पुरानी नियमावली से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होने पर किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी का अहित नहीं होगा।

विशेष रूप से प्रवक्ता पदों पर बिना बीएड अभ्यर्थियों तथा प्राविधिक कला, हिन्दी, अंग्रेजी, संगीत एवं शारीरिक शिक्षा विषयों के अभ्यर्थियों को समान अवसर प्राप्त होगा और लाखों युवाओं के रोजगार की आशा बनी रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल किए जाने के कारण 11 जून 2026 से नई नियमावली के विरोध में चल रहा आंदोलन फिलहाल स्थगित किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार एवं शासन द्वारा छात्रों के हित में न्यायपूर्ण निर्णय नहीं लिया गया, तो युवा मंच पुनः व्यापक जनसमर्थन के साथ लोकतांत्रिक आंदोलन का आगाज करेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रभाकर सिंह परिहार, साधना सिंह, दीपा सिंह, रीता केशरवानी, प्रियंका मिश्रा, विनीता, रिंकी चौहान, आरती सिंह, बृजेश पांडेय, अखिलेश वर्मा, एलके चौधारी, कुमार कौशल, अमित पांडेय, भानु प्रताप शुक्ला, केडी वर्मा, बृजेश सिंह, संदीप पाल, बृजेश तिवारी, आदित्य पाल, अमृत सरोवर आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें