फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी : हिंदी अनुवादक के 532 पदों पर चयन, पहला आवंटन परिणाम जारी

Thu, 05 Nov 2026 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केंद्रीय मंत्रालयों और विभिन्न विभागों में हिंदी अनुवादक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 का पहले चरण का आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। इसके तहत जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर समेत विभिन्न पदों पर 532 अभ्यर्थियों की संस्तुति की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को अब 18 नवंबर को स्लाइडिंग प्रक्रिया और पहचान सत्यापन में शामिल होना होगा।

Register For Event
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा (सीएचटीई)-2025 के तहत पहले चरण का आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। इसके माध्यम से केंद्रीय मंत्रालयों और विभिन्न विभागों में हिंदी अनुवादक के 532 पदों पर अभ्यर्थियों का अनंतिम चयन किया गया है। इनमें जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर और सीनियर ट्रांसलेटर जैसे पद शामिल हैं।

एसएससी ने सात अभ्यर्थियों का परिणाम अलग-अलग कारणों से रोक दिया है, जबकि चार अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है। जारी परिणाम के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों में अनारक्षित वर्ग के 228, ओबीसी के 137, अनुसूचित जाति के 82, अनुसूचित जनजाति के 38 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 47 अभ्यर्थी शामिल हैं।

इस प्रकार, सभी 532 रिक्त पदों के सापेक्ष इतने ही अभ्यर्थियों की संस्तुति की गई है। परीक्षा के पहले प्रश्नपत्र का परिणाम चार नवंबर 2025 को घोषित किया गया था। इसमें 3642 अभ्यर्थियों को दूसरे प्रश्नपत्र के लिए सफल घोषित किया गया था। दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सब इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची चार जून 2026 को जारी की गई थी।

पहले चरण में चयनित अभ्यर्थियों को अब स्लाइडिंग प्रक्रिया और पहचान सत्यापन से गुजरना होगा। इसके लिए 18 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 13 नवंबर को शाम पांच बजे से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पर्ची डाउनलोड कर सकेंगे। यह पर्ची लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें