फूलपुर के बीरकाजी गांव में समाजवादी पार्टी की बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि मानसिंह यादव एमए
आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। फूलपुर में आयोजित पार्टी की बैठक में नेताओं ने बूथ कमेटियों के गठन, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मानसिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल यादव मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेता वकार अहमद ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। मौके पर आशुतोष तिवारी, राजकुमार पटेल, चुन्नीलाल पासी, राम सुमेर पाल, शकील इस्माइल, राम सुमेर पाल और महाबली यादव आदि रहे।