फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR Prayagraj : नए मतदाता बनने के लिए आए 2.58 लाख आवेदन, 15 फीसदी नाम ही किए गए शामिल

Tue, 17 Feb 2026 01:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब तक दो लाख 58 हजार 822 लोग नए मतदाता बनने के लिए आवेदन कर चुके हैं। आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है लेकिन अभी तक केवल 39,295 लोगों (15.18 फीसदी) के नाम ही मतदाता सूची में शामिल किए जा सके हैं।
Register For Event
विज्ञापन
SIR In UP: - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब तक दो लाख 58 हजार 822 लोग नए मतदाता बनने के लिए आवेदन कर चुके हैं। आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है लेकिन अभी तक केवल 39,295 लोगों (15.18 फीसदी) के नाम ही मतदाता सूची में शामिल किए जा सके हैं।

विज्ञापन


नए वोटर बनने के लिए दो चरणों में फॉर्म-6 प्राप्त किए गए हैं। पहले चरण में 27 अक्तूबर 2025 से पांच जनवरी 2026 तक 44,123 फॉर्म प्राप्त हुए, जिनमें से अब तक 16,157 लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिए गए हैं। वहीं, दूसरे चरण में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होने की तिथि छह जनवरी 2026 से अब तक 2,14,699 फॉर्म प्राप्त हुए हैं और इनमें से 23,138 फाॅर्म का निस्ताकरण करते हुए मतदाता सूची में नाम शामिल कर लिए गए हैं।

वहीं, मतदाता के नाम, पिता के नाम आदि में संशोधन के लिए अब तक कुल 66,242 मतदाताओं ने फॉर्म-8 भरकर जमा किए हैं और इनमें से 11,058 वोटरों के आवेदनों का निस्तारण भी कर दिया गया है। इसके अलावा अनुपस्थि, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व मृतक (एएसडी) श्रेणी के वोटरों के संबंध में व नाम विलोपन के लिए कुल 5578 फॉर्म प्राप्त हुए हैं जिनमें से 602 का निस्तारण हुआ है।
विज्ञापन


इलाहाबाद दक्षिण से सर्वाधिक आवेदन

एसआईआर के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद नए मतदाता बनने के लिए सर्वाधिक 31,377 फॉर्म-6 इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से आए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर इलाहाबाद पश्चिम है, जहां से 25,761 आवेदन आए हैं जबकि तीसरे नंबर पर इलाहाबाद उत्तर से 22,446 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं। वहीं, फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र से 18,975, सोरांव से 21,619, फूलपुर से 18,769, प्रतापपुर से 17,118, हंडिया से 15,394, मेजा से 13,635, करछना से 11,853, बारा से 9,948 व कोरांव विधानसभा क्षेत्र से 7,804 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

एडवांस में भरें फॉर्म, 18 के होते ही वोटर लिस्ट में जुड़ जाएगा नाम

एसआईआर के तहत जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची में उन युवा वोटरों के नाम भी शामिल किए जाएंगे, जिन्होंने एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और वोटर बनने के लिए घोषणापत्र सहित फॉर्म-6 भरा है। इसके अलावा जो युवा अप्रैल, जुलाई व अक्तूबर की पहली तारीख को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे भी घोषणापत्र सहित फॉर्म छह भर सकते हैं। 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें