फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबाग रेलवे स्टेशन : पांच दिन से रेल ट्रैक डूबा होने पर अफसरों पर भड़के जीएम, तत्काल पानी निकालने का निर्देश

Sat, 22 Aug 2026 03:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पांच दिन से पानी में डूबे प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर महाप्रबंधक प्रभाष दनसाना का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक से चार तक जलमग्न ट्रैक देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को जल्द से जल्द पानी निकालकर ट्रैक पूरी तरह खाली कराने के कड़े निर्देश दिए।
Register For Event
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने रामबाग रेलवे स्टेशन का किया दौरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिन से पानी में डूबे प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर महाप्रबंधक प्रभाष दनसाना का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक से चार तक जलमग्न ट्रैक देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को जल्द से जल्द पानी निकालकर ट्रैक पूरी तरह खाली कराने के कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन

महाप्रबंधक ने भविष्य के लिए सख्त व्यवस्था करने को कहा ताकि कभी भी भारी बारिश के बाद रेलवे स्टेशन और कॉलोनी में इस तरह की जलभराव की स्थिति दोबारा न बने। महाप्रबंधक ने वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन के साथ बनारस-प्रयागराज रामबाग रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया, जिसके बाद वह रामबाग स्टेशन पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन के प्रतीक्षालय, फुट ओवरब्रिज, टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म, पानी के बूथ, दिव्यांगजन सुविधाओं और सर्कुलेटिंग एरिया का भी जायजा लिया। अधिकारियों को ताकीद की गई कि जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में तेज बारिश होने पर भी स्टेशन और पटरियों पर पानी न टिक सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें