फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway New : एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने एटीवीएम से टिकट लेकर की यात्रा, 37 स्टेशनों पर 157 एटीवीएम कार्यरत

Wed, 19 Nov 2025 04:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने प्रयागराज मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा की। इससे रेलवे को 83.83 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। 
Register For Event
विज्ञापन
एटीवीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने प्रयागराज मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा की। इससे रेलवे को 83.83 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। एटीवीएम पर स्मार्ट कार्ड से टिकट लेने पर मिल रही तीन फीसदी की छूट यात्रियाें को खासा आकर्षित कर रही है। यही वजह है कि एटीवीएम से टिकट लेकर यात्रा करने वालों में 17.77 फीसदी एवं आय में 35.22 फीसदी की वृद्धि हुई है। प्रयागराज मंडल में वर्तमान में 37 स्टेशनों पर 157 एटीवीएम कार्यरत हैं। सर्वाधिक 20 एटीवीएम प्रयागराज जंक्शन पर हैं।

विज्ञापन


वहीं, कानपुर सेंट्रल पर 14 एटीवीएम, प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 11, अलीगढ़ जंक्शन पर 10, इटावा जंक्शन पर आठ एटीवीएम, मिर्जापुर स्टेशन पर सात, फ़तेहपुर स्टेशन पर छह, कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर पांच एटीवीएम, फफूंद स्टेशन पर पांच एवं गोविंदपुरी स्टेशन पर पांच एटीवीएम उपलब्ध कराए गए हैं। रेलवे स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर यात्रियों की कतार कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने एटीवीएम की शुरुआत 2007 में की थी। एटीवीएम टच स्क्रीन आधारित टिकटिंग कियोस्क है, जो स्मार्ट कार्ड का उपयोग करके संचालित होती है। इससे द्वितीय श्रेणी के टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट जारी किए जाते हैं। एटीवीएम से सीजन टिकट जारी नहीं किए जाते, लेकिन नवीनीकरण कराया जा सकता है ।

उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित कुुमार सिंह के अनुसार प्रयागराज मंडल में एटीवीएम के माध्यम से टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की हिस्सेदारी बढ़कर 30 फीसदी से अधिक हो गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 3.35 करोड़ यात्रियों ने अनारक्षित टिकट से यात्रा की। इनमें से लगभग 1.02 करोड़ यात्रियों ने एटीवीएम के माध्यम से टिकट लिए। प्रयागराज मंडल में एटीवीएम के माध्यम से वितरित अनारक्षित टिकट से प्राप्त राजस्व की हिस्सेदारी 36.38 फीसदी से अधिक हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कोणार्क डांस फेस्टिवल का हवाई पैकेज

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से लखनऊ से टेंपल टूर ऑफ पुरी के साथ कोणार्क डांस फेस्टिवल का हवाई टूर पैकेज का संचालन किया जा रहा है। यह पैकेज चार रात एवं पांच दिन की अवधि का होगा है। इसमें भुवनेश्वर, नंदनकानन, पुरी, चिल्का और कोणार्क का भ्रमण कराया जाएगा। यह पैकेज एक से पांच दिसंबर चलाया जाएगा। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन भी कराई जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें