फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Magh Mela : मकर संक्रांति के पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, आज रात से लागू होगा रूट डायवर्जन

Wed, 14 Jan 2026 05:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj Magh Mela : प्रयागराज माघ मेले में प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के मद्देनजर रूट  डायवर्जन प्लान बुधवार रात से लागू कर दिया जाएगा। यह प्लान मौनी अमावस्या महास्नान पर्व तक प्रभावी  रहेगा। इसके अंतर्गत कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी समेत मध्य प्रदेश के रीवा, मऊगंज, सतना की ओर से आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान तैयार किया गया है। माघ मेले के तीर्थराज सभागार में मंडलायुक्त प्रयागराज अध्यक्षता में हुई बैठक मे इन जिलों के अधिकारियों ने भौतिक और वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। 
Register For Event
विज्ञापन
माघ मेले में मकर संक्रांति के मद्देनजर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले में के मुख्य स्नान पर्व एकादशी व मकर संक्रांति के मद्देनजर अधिकारियों ने पूरे माघ मेले का निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने घोड़े पर सवार होकर संगम नोज समेत अन्य स्नान घाटों का जायजा लिया। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, पुलिस अधीक्षक माघ मेला और अन्य अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र में भ्रमण किया। 

विज्ञापन


माघ मेला के सफल और निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत मुख्य स्नान पर्व मकर संक्रांति के पूर्व भारी वाहनों के रूट डायवर्जन के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज पुलिस आयुक्त प्रयागराज मंडलायुक्त पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र‚ अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था प्रयागराज, जिलाधिकारी प्रयागराज, मेलाधिकारी व अन्य प्रशासनिक पुलिस अधिकारीगण के साथ बैठक हुई।

तीर्थराज सभागार में हुई बैठक में प्रतापगढ, कौशाम्बी, फतेहपुर, वाराणसी, चन्दौली, जौनपुर, रायबरेली, चित्रकूट, भदोही, बांदा, मिर्जापुर, अयोध्या, सुलतानपुर के साथ ही मध्य प्रदेश के सतना, रीवा, मऊगंज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कानफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया गया। रूट डायवर्जन बुधवार रात से प्रभावी होगा जो मौनी अमावस्या स्नानत तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें