पूर्व प्रधान की बोरी में लाश मिलने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद।
मान्धाता क्षेत्र के मिश्रपुर मुस्तफा के पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना का शव शारदा सहायक नहर में सुमेरपुर के पास बोरे में भरा मिला। चार दिन तक परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को थाने ले गई, वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिश्रपुर मुस्तर्का के पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना 18 तारीख को घर में कहकर प्रयागराज के लिए घर से निकले थे। जब वे शाम को नहीं लौटे तो परिजन उनकी खोजबीन करने लगे।
पूर्व प्रधान की बोरी में लाश मिलने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद।
उनका शव रविवार को सुबह सुबह शारदा सहायक नहर में एक बोरे में भरा हुआ देखा गया। कुछ लोगों का कहना है कि यह अवैध संबंधों का मामला है तो कुछ पुरानी रंजिश का मामला मान रहे हैं। यह सब मामला तो जांच पड़ताल करने पर ही पता चलेगा। जिस महिला से बात हुई थी उसी ने सुबह बताया कि एक शव शारदा सहायक नहर के पास देखा गया है।जब लोग वहां गए तो देखा कि एक बोरे में शव पड़ा है। उनका वाहन मऊआइमा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के समीप महरोडा में मिला। गाड़ी पर हेलमेट और चाबी दोनों थी।
पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना को कुल 18 बच्चे हैं। इनकी दो-दो बीवियां हैं। एक से छह लड़के और तीन लड़कियां और दूसरी बीवी से भी छह लड़के तीन लड़कियां कुल 18 बच्चे थे। उनका संबंध सुमन देवी से था। सुमन देवी की गिरफ्तारी हो गई है।