फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : प्रयागराज एक्सप्रेस में खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसे यात्री, खिड़की के रास्ते जनरल कोच में घुसे

Fri, 24 Oct 2025 01:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पर्व मनाने के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की बृहस्पतिवार की शाम प्रयागराज जंक्शन पर खूब भीड़ उमड़ी। नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर लगी तो उसके जनरल कोच में बैठने के लिए यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
Register For Event
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के लिए मची रही अफरातफरी। - फोटो : सतेंद्र गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्व मनाने के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की बृहस्पतिवार की शाम प्रयागराज जंक्शन पर खूब भीड़ उमड़ी। नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर लगी तो उसके जनरल कोच में बैठने के लिए यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। तमाम यात्री जनरल कोच की इमरजेंसी खिड़की के रास्ते जनरल कोच में घुसे। इस दौरान महिला यात्रियों को खासी फजीहत हुई।

विज्ञापन


यूं तो आरपीएफ ने जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों की लाइन लगवाई थी, लेकिन वॉशिंग लाइन से ट्रेन के प्लेटफार्म एक पर पहुंचते ही उसमें बैठने के लिए लोग टूट पड़े। जनरल कोच में चढ़ने की आपाधापी के बीच कुछ यात्रियों ने शीशा भी तोड़ दिया। खिड़की पर लगी लोहे की रॉड भी टेढ़ी कर दी गई। तमाम यात्री उसी के रास्ते अंदर घुसे। इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी बेबस हो गए। भीड़ के आगे किसी की एक न चली।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें