फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ट्रिपलआईटी का दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को होगा, 728 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां

Thu, 10 Sep 2026 04:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ट्रिपलआईटी इलाहाबाद का 21वां दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को आयोजित होगा। समारोह में कुल 728 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 466 स्नातक, 210 एमटेक और एमबीए तथा पहली बार 52 पीएचडी स्कॉलर्स शामिल हैं।
Register For Event
विज्ञापन
ट्रिपलआईटी इलाहाबाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रिपलआईटी इलाहाबाद का 21वां दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को आयोजित होगा। समारोह में कुल 728 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 466 स्नातक, 210 एमटेक और एमबीए तथा पहली बार 52 पीएचडी स्कॉलर्स शामिल हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीक्षांत समारोह की तैयारियों और संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी दी।

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में प्रो. अरविंद ए नाटू मुख्य अतिथि होंगे। वह आईआईएसईआर  कोलकाता के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष और एमएएनआईटी भोपाल के सदस्य हैं। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रो. भीम सिंह और संस्थान के पूर्व छात्र अपूर्व कुमार शामिल होंगे। 

प्लेसमेंट में कायम है संस्थान का रिकॉर्ड

निदेशक ने बताया कि प्लेसमेंट के क्षेत्र में ट्रिपलआईटी इलाहाबाद की पहचान देशभर में बनी हुई है। प्लेसमेंट के लिए पंजीकरण कराने वाले बीटेक विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट मिलता है। पिछले वर्ष चार विद्यार्थियों को रुब्रिक कंपनी में 1.58 करोड़ रुपये सालाना का पैकेज मिला था, जबकि चार अन्य विद्यार्थियों को 1.38 करोड़ रुपये सालाना तक के पैकेज मिले। संस्थान के सभी विद्यार्थियों को इंटर्नशिप उपलब्ध कराने का भी प्रयास रहता है। अब संस्थान का जोर विद्यार्थियों में उद्यमिता का माहौल विकसित करने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वांटम टेक्नोलॉजी में नया एमटेक

इस वर्ष संस्थान ने एमटेक क्वांटम इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी का नया कार्यक्रम शुरू किया है। 25 सीटों वाले इस कार्यक्रम की सभी सीटों पर दाखिले हुए हैं। यह नेशनल क्वांटम मिशन के तहत शुरू किया गया सहयोगात्मक कार्यक्रम है, जिसमें ट्रिपलआईटी इलाहाबाद के साथ सी-डैक पुणे, आईबीएम और आईआईटी बॉम्बे भी शामिल हैं।

10 हजार से अधिक पूर्व छात्रों का डेटाबेस 

निदेशक ने बताया कि संस्थान के 10 हजार से अधिक पूर्व छात्रों का डेटाबेस तैयार किया जा चुका है। बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली के साथ दुबई, अमेरिका और कनाडा में भी एलुम्नाई चैप्टर सक्रिय हैं। हर वर्ष 100 से अधिक पूर्व छात्र परिवार के साथ संस्थान पहुंचते हैं। एलुम्नाई विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, रोजगार और उद्यमिता में मेंटरशिप देने के साथ इंडस्ट्री प्रोजेक्ट और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने में भी सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें