फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : एलटी ग्रेड परीक्षा-2018 के प्रश्नपत्र लीक मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

Thu, 29 Jan 2026 04:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में यूपीपीएससी की एलटी ग्रेड परीक्षा-2018 के प्रश्नपत्र लीक मामले में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में राज्य सरकार, डीजीपी, एसपी एसटीएफ व अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है।
Register For Event
विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट में यूपीपीएससी की एलटी ग्रेड परीक्षा-2018 के प्रश्नपत्र लीक मामले में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में राज्य सरकार, डीजीपी, एसपी एसटीएफ व अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है। हाईकोर्ट की डबल बेंच मामले की सुनवाई करेगी। कोलकाता निवासी याची अशोक चौधरी ने मांग की है कि एलटी ग्रेड परीक्षा-2018 के प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच सीबीआई या एसआईटी से कराई जाए। साथ ही ट्रायल कोर्ट में चल रहे मुकदमे के अंतिम निर्णय पर रोक लगाई जाए।

विज्ञापन


बता दें कि वाराणसी में प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए याची ने एसटीएफ लखनऊ को शिकायती पत्र दिया था। इसपर एसटीएफ ने जांच कर कोलकाता की प्रिटिंग प्रेस के मालिक और तत्कालीन यूपीपीएससी परीक्षा नियंत्रक को गिरफ्तार कर वाराणसी के चोलापुर थाने में 28 मई 2019 को एफआईआर दर्ज कराई थी। मुकदमे का ट्रायल सत्र न्यायालय में चल रहा है। इस बीच याची ने मामले की पुन: जांच की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें