फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शादी के मंडप से प्रेमिका का भगाने का प्रयास, पुलिस के पहुंचने पर प्रेमी भागा

Thu, 27 Nov 2025 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रेमिका की शादी किसी और से होने की खबर लगने पर प्रेमी बौखला गया और साथियों के साथ शादी के मंडप में पहुंच कर हंगामा करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोस्त और उसके साथी भाग निकले।
Register For Event
विज्ञापन
Bride - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका की शादी किसी और से होने की खबर लगने पर प्रेमी बौखला गया और साथियों के साथ शादी के मंडप में पहुंच कर हंगामा करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोस्त और उसके साथी भाग निकले। बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का दो वर्षों से प्रतापगढ़ के रानीगंज के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि दोनों जीने मरने की कसमें खाने लगे। तथा कई बार प्रेमी प्रेमिका से भाग चलने की बात कही लेकिन लड़की ने लोकलाज के भय से उसके साथ जान से इनकार कर दिया।

दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो वह युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी। मंगलवार को दूसरे लड़के की बरात दमदम रानीगंज से आई। इसकी सूचना युवती के प्रेमी को हुई तो बौखला गया वह अपने साथियों के साथ बाइक से प्रेमिका के शादी के मंडप में पहुंच कर युवती पर भाग चलने का दबाव बनाने लगा। लड़की के इंकार करने पर हंगामा करने लगा तथा यह धमकी दी कि तुम मेरी नहीं तो किसी और कि नहीं। तुम्हें बर्बाद कर दूंगा। यह सब नजारा देख कर बरातियों में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन


वह समझ नहीं पा रहे थे कि यह सब क्या हो रहा है। बरातियों को लड़की पक्ष ने समझाया बुझाया। जिस पर वर पक्ष मान गए। मामला बढ़ने से पूर्व इसकी सूचना लड़की पक्ष के लोगों ने डायल 112 नंबर पुलिस को दिए। पुलिस को देख कर बाइक छोड़ कर प्रेमी साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस प्रेमी की बाइक थाने उठा लाई। बुधवार को दोपहर में शादी की तमाम रस्में पूरी होने के बाद लड़की की विदाई कर दी गई। पुलिस का कहना है कि लड़की पक्ष शादी में व्यस्त है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में प्रेमी के प्रेमिका की शादी में हंगामा करने की चर्चा व्याप्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें