फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक संस्थानों में 1370 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Wed, 15 Sep 2021 05:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हालांकि यह भर्ती पुरानी है और आयोग ने 2017-18 में इसका विज्ञापन जारी किया था, लेकिन ऑल इंडिया कौंसिल टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) की ओर से नियमालवी में संशोधन किए जाने के कारण आयोग ने गत सात सितंबर को पुराना विज्ञापन निरस्त कर दिया था।
Register For Event
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश प्रविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2001 के तहत पॉलीटेक्निक संस्थानों में विभिन्न प्रकार के 1370 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने मंगलवार को इसका संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया। इसके लिए 15 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 12 दिसंबर 2021 निर्धारित है।
विज्ञापन


हालांकि यह भर्ती पुरानी है और आयोग ने 2017-18 में इसका विज्ञापन जारी किया था, लेकिन ऑल इंडिया कौंसिल टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) की ओर से नियमालवी में संशोधन किए जाने के कारण आयोग ने गत सात सितंबर को पुराना विज्ञापन निरस्त कर दिया था। बुधवार को आयोग की वेबसाइट पर नए सिरे से विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा। आयोग ने वर्ष 2017-18 में जो विज्ञापन निरस्त किया था, उसमें प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता के 25 प्रकार के 1261 पद शामिल थे। आयोग को अब प्रधानाचार्य, कर्मशाला अधीक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष और प्रवक्ता (28 प्रकार) के कुल 1370 पदों से संबंधित पुनरीक्षित अधियाचन मिल चुका है और नए विज्ञापन के तहत इन पदों पर भर्ती होने जा रही है। 

जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें विभिन्न विषयों में प्रवक्ता के 1254, प्रधानाचार्य के 13, कर्मशाला अधीक्षक के 16 और पुस्तकालयाध्यक्ष के 87 पद शमिल हैं। ऑनलाइन आवेदन बुधवार से शुरू होगा। ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर एवं ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार आवेदन प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमाणपत्रों को प्रोफार्मा एवं परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश बुधवार को आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाले विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध रहेेंगे।
विज्ञापन


ओवरएज अभ्यर्थियों को झटका
आयोग की ओर से जारी संक्षित विज्ञापन ने ओवरएज अभ्यर्थियों को झटका दे दिया है। प्रधानाचार्य पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 35 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष और प्रवक्ता, कर्मशाला अधीक्षक एवं पुस्कालयाध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना एक जनवरी 2021 को आधार मानकर की गई है। ऐसे में ओवरएज होने के करीब रहे जिन अभ्यर्थियों ने पिछले विज्ञापन के तहत आवेदन किए थे, अब वे नई भर्ती के लिए अनर्ह हो गए हैं। ऐसे में भर्ती को लेकर विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें