फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : दाखिले में फर्जीवाड़े की जांच शुरू, मांगे गए दस्तावेज, होंगे स्कैन

Fri, 05 Dec 2025 06:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्नातक कक्षाओं के दाखिले में हुए फर्जीवाड़े की जांच तेज कर दी गई है। सभी विद्यार्थियों के दस्तावेजों को स्कैन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच में टीसी पर लगी मुहर और हस्ताक्षर पर विशेष नजर रहेगी।
Register For Event
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्नातक कक्षाओं के दाखिले में हुए फर्जीवाड़े की जांच तेज कर दी गई है। सभी विद्यार्थियों के दस्तावेजों को स्कैन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच में टीसी पर लगी मुहर और हस्ताक्षर पर विशेष नजर रहेगी। इस तरह के गिरोह या एजेंसी के सक्रिय होने की आशंका को देखते हुए पुलिए एवं जिला प्रशासन की ओर से भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में कई विद्यार्थियों ने फर्जी दस्तावेज के सहारे प्रवेश ले लिया है। ये विद्यार्थी विश्वविद्यालय से पहले ही स्नातक एवं परास्नातक की डिग्री हासिल कर चुके हैं। खास यह कि उन्होंने दोबारा टीसी भी लगाई है। विश्वविद्यालय की प्रारंभिक जांच में ऐसे छह मामले सामने आए हैं। कई अन्य के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए हैं।

आशंका जताई जा रही है कि इसमें कोई गिरोह या एजेंसी सक्रिय हो सकती है। इसे देखते हुए संदिग्ध विद्यार्थियों के दस्तावेजों से सघनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कुलानुशासक कार्यालय एवं प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से सभी विद्यार्थियों के दस्तावेज को स्कैन करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों को गंभीर सुरक्षा संकट की आशंका को लेकर पत्र जारी कर अलर्ट किया गया था। इसे ध्यान में रखकर प्रवेश प्रक्रिया के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए कहा गया था। मंत्रालय के इस पत्र के परिप्रेक्ष्य में भी बिंदुवार जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें