फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पुरानी नियमावली से शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन फिर होगा शुरू, बनाई रणनीति

Sat, 11 Jul 2026 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नई नियमावली से शिक्षक भर्ती कराने का विरोध प्रदर्शन 13 जुलाई से फिर शुरू होने जा रहा है। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पुरानी नियमावली के तहत शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर इस बार चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। 
Register For Event
विज्ञापन
मांगो को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपते शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई नियमावली से शिक्षक भर्ती कराने का विरोध प्रदर्शन 13 जुलाई से फिर शुरू होने जा रहा है। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पुरानी नियमावली के तहत शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर इस बार चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नई नियमावली लागू किए जाने की तैयारी है। इसके विरोध में प्रशिक्षित स्नातक और प्रवक्ता के लगभग 20,000 रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ कराने की मांग को लेकर 13 जुलाई 2026 से प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।

विज्ञापन


युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज आगमन के दौरान इस मुद्दे को लेकर अपनी बात रखने पहुंचे अनेक अभ्यर्थियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया, किन्तु उसके बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस घोषणा नहीं की गई। इससे प्रदेश के लाखों युवा स्वयं को निराश एवं उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 11 जून से अभ्यर्थियों द्वारा लगातार लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है। शासन-प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई गई तथा प्रदेश के अनेक सांसदों, विधायकों एवं मंत्रियों को भी ज्ञापन एवं पत्र भेजे गए, लेकिन अभी तक कोई निर्णायक निर्णय नहीं लिया गया। ऐसी स्थिति में आन्दोलन करना युवाओं की मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन


अनिल सिंह ने कहा कि यदि 16 सितंबर को जारी गजट के प्रावधानों को वर्तमान भर्ती प्रक्रिया पर लागू किया गया तो अनुमानतः 5 से 7 लाख अभ्यर्थी आवेदन करने के अवसर से वंचित हो सकते हैं। इससे बड़ी संख्या में युवाओं के रोजगार के अवसर प्रभावित होंगे तथा उनके संवैधानिक अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

युवा मंच की प्रमुख मांग है कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक के लगभग 16,000 तथा प्रवक्ता के लगभग 3,500 रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर शीघ्र विज्ञापन जारी किया जाए। साथ ही प्राविधिक कला, हिन्दी, अंग्रेजी, संगीत, शारीरिक शिक्षा एवं प्रवक्ता पदों पर नान बीएड अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए तथा कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती भी शीघ्र शुरू की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें