फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर ताजियादारों ने किया हंगामा

Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मुहर्रम के मौके पर बिजली कटौती को लेकर ताजियादारों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित सैकड़ों ताजियादारों ने धूमनगंज में इलाहाबाद-कानपुर राजमार्ग पर जाम लगाने के साथ ही धूमनगंज थाने का घेराव भी किया। जाम के दौरान ताजियादारों की राहगीरों से हाथापाई और नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर प्रशासन-पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए। आखिरकार अधिकारियों के हस्तक्षेप और बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने के बाद ही ताजियादार शांत हुए। नियमित कटौती के चलते सुबह दस बजे ही तमाम इलाकों में बिजली काट दी गई। कटौती को लेकर हरवारा, हरवारा नई बस्ती, जयंतीपुर, कंधईपुर, के सैकड़ों ताजियादार जिसमें बड़ी तादात में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे धूमनगंज थाने के पास पहुंच गए। हंगामा करते हुए ताजियादारों ने जाम लगा दिया। उन्होंने धूमनगंज थाना भी घेरा। घटना की जानकारी होने पर अपर मजिस्ट्रेट और सीओ फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ताजियादारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। ताजियादारों ने आरोप लगाया कि बैठक में तय किया गया था कि मुहर्रम वाले दिन कटौती नहीं की जाएगी, लेकिन बिजली काट दी गई। आखिरकार डेढ़ घंटे के हंगामे के बाद जैसे-तैसे बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। इसके बाद भी ताजियादारों का हंगामा जारी रहा। आखिरकार डेढ़ बजे के आसपास वे शांत हुए। अधीक्षण अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि पूर्व निर्धारित रोस्टिंग के तहत ही कटौती की गई थी। वैसे भी मुहर्रम के जुलूस के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बिजली काट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें