जेएन मेडिकल कॉलेज में घायल मजदूर जाकिर की हालत में हो रहा सुधार। स्वयं
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मजदूर जाकिर हुसैन की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। ऑपरेशन के बाद उसे लगातार निगरानी में रखा गया है। उनके सीने में 12 फीट लंबा सरिया घुसने के बाद स्कैपुला (शोल्डर के ब्लेड) में फ्रैक्चर हो गया है। सोमवार को उनके सीने में 10 फीट लंबा सरिया घुस गया था, जिसे चिकित्सकों ने ऑपरेशन करके निकाला था।
मेडिकल कॉलेज के कॉर्डियोथेरेसिक विभाग के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद आजम हसीन ने बताया कि सीने से सरिया निकालने के बाद जिस स्थान पर अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था, उसे कॉटरी तकनीक से नियंत्रित किया गया था। अब उस घाव में संक्रमण का कोई खतरा नहीं दिख रहा है और घाव भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
जाकिर को लगी स्कैपुला का फ्रैक्चर सामान्य है, जिसे दवाओं और आराम से ठीक किया जा रहा है। पेट में लगी चोट भी नियंत्रण में है और कोई आंतरिक जटिलता सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे की उसकी हालत में सुधार हो रहा है।