फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इगलास: दीपावली पर दो गुटों में हिंसक झड़प, चौथ वसूली को लेकर चले लाठी-पत्थर, 13 गिरफ्तार कर भेजे जेल

Mon, 09 Nov 2026 02:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक-दूसरे के ऊपर हमला होते देख मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, वहीं आसपास के दुकानदारों और मकान मालिकों ने डर से अपनी दुकानों के शटर और दरवाजे बंद कर लिए। वाहनों के पहिए जहां के तहां थम गए।
Register For Event
विज्ञापन
इगलास में हंगामा, रास्ते में गिरी हुईं बाइक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास कस्बा में रविवार शाम दीपावली के उल्लास के बीच उस वक्त भगदड़ मच गई, जब अलीगढ़ रोड पर एक्सिस बैंक के पास दो गुटों के बीच जमकर संघर्ष हो गया। दुकादारों ने शटर गिरा दिए। 50 हजार रुपये प्रति माह की चौथ वसूली की मांग को लेकर उपद्रवियों ने पुलिस की मौजूदगी में भी लाठियां और पत्थर चलाए। पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की व बदतमीजी की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मौके से दोनों पक्षों के कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


थाना पुलिस ने बताया कि रविवार शाम उपनिरीक्षक अजीत कुमार पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त व चेकिंग ड्यूटी पर थे। सूचना मिली कि एक्सिस बैंक के पास दो पक्षों के बीच भारी मारपीट हो रही है। मौके पर गांव तेहरा निवासी मनीष और गांव सतलापुर निवासी कुलदीप के गुट आमने-सामने थे। एसआई अजीत सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे से हर महीने 50-50 हजार की रंगदारी मांग रहे थे, तेहरा वालों का कहना है कि अगर सतलापुर वाले इगलास जाएंगे तो 50 हजार रुपये देने होंगे वहीं सतलापुर ग्रुप का कहना है कि तेहरा ग्रुप के लोग जाएंगे तो उनको 50 हजार रुपये देने पड़ेंगे।

वाहनों के पहिए थमे
एक-दूसरे के ऊपर हमला होते देख मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, वहीं आसपास के दुकानदारों और मकान मालिकों ने डर से अपनी दुकानों के शटर और दरवाजे बंद कर लिए। वाहनों के पहिए जहां के तहां थम गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर संभाली स्थिति
पुलिस टीम ने स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। इसके बाद थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर बल प्रयोग किया गया और हालात पर काबू पाया गया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कई युवक सिर और संवेदनशील अंगों पर गंभीर चोट लगने से घायल हुए हैं, जबकि 15-20 अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। चर्चा यह भी है कि दोनों गांवों के पढ़ने वाले छात्रों के मध्य प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले को लेकर तकरार हो गई थी, इसके बाद यह मामला बड़ों-बड़ों तक पहुंच गया।

इन लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
पुलिस ने 13 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पुलिस ने मौके से तेहरा निवासी प्रदीप, राधे, मनीष चौधरी, करन चौधरी, रिंकू कुमार, प्रमोद कुमार, सुमित, जितेन्द्र कुमार, लक्की चौधरी और सतलापुर निवासी कुलदीप, राहुल, योगेश व पिथैर निवासी नितिन को गिरफ्तार किया है।
दो पक्षों द्वारा मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। दोनों पक्षों द्वारा की गई घटना के संबंध में पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना में सम्मिलित दोनों पक्षों के कुल 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कस्बे में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गश्त व पिकेट तैनात कर दी गई है।-संजीव कुमार शर्मा, सीओ इगलास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें