फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल क्षेत्र के गांव मौर में लोग बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर देते हैं। कई बार इनसे बचने के चक्कर में ग्रामीण घायल हो जाते हैं। समस्या को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार तिवारों को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बंदरों को पकड़वाने की अपील की। गांव में तुरंत पिंजरे लगवाने के लिए कहा। इस दौरान जिला प्रवक्ता राजू शर्मा, केशव शर्मा, प्रवीण कुमार, रूपसिंह, राजपाल, राजेश, ओमदत्त, रमेश चंद, धर्मवीर सिंह, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें