फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: धारदार हथियारों और पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू

Sat, 21 Nov 2026 05:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है। तहरीर पर टप्पल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Register For Event
विज्ञापन
थाना टप्पल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टप्पल के सैनी कॉलोनी निवासी विजय शर्मा ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर धारदार हथियारों और पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। 14 नवंबर की दोपहर 12 बजे की घटना में 18 नवंबर को तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार घटना वाले दिन दोपहर के समय एक कार से चार आरोपी उनके घर पहुंचे। आते ही जान से मारने की धमकी देने लगे। रंजीत नामक व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर धमकाया। पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है। पीड़ित के अनुसार पीपली गांव निवासी भूरा भी उस समय उनके घर पर मौजूद थे। टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार शिकायती पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें