फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई, उपभोक्ता परेशान

Fri, 05 Jun 2026 02:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाम को आई तेज आंधी और खराब मौसम से शहरी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। बिजली लाइनों में खराबी आने से विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़ी आपूर्ति बाधित हो गई। हजारों उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



शहर के स्वर्ण जयंती नगर, रावणटीला, नंदनवन, विद्यानगर, कुंजलपुर, शिवपुरी, प्रभात नगर, बिहारी नगर, नगला पला, रेलवे सड़क, रघुवीरपुरी, गांधीनगर, महेंद्र नगर, हीरा नगर, अशोक नगर कॉलोनी, ओजोन सिटी और मथुरा सड़क क्षेत्र जैसे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

ओजोन सिटी में 33 केवी लाइन में भी खराबी आई। सारसौल क्षेत्र में भी कई घंटे तक आपूर्ति ठप रही। बिजली न होने से लोगों को पेयजल संकट और भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी देखने को मिली। मुख्य अभियंता अरविंद नायक ने बताया कि तेज आंधी से शहरी और देहात क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। देहात क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिजली के खंभे टूट गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता अरविंद नायक ने बताया कि कई फीडरों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। बिजली कर्मचारी देर रात तक आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि अधिकांश फीडरों की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शेष प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें