भीषण गर्मी के कारण मंगलवार रात से बुधवार देर शाम तक शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्वर्ण जयंती नगर बिजलीघर से पोषित कुलदीप विहार कॉलोनी में करीब दो घंटे बिजली ठप रही। यहां 11 केवी केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति प्रभावित हुई। सारसौल पटाखा गोदाम क्षेत्र, फिरदौस नगर, आलमबाग, नई बस्ती, गुरुद्वारा सड़क, पंजाबी क्वार्टर, कपिल विहार, नगला पटवारी, लालताल, प्रतिभा कॉलोनी, शिवपुरी, रघुवीरपुरी और किला बिजलीघर जैसे कई क्षेत्रों में भी एक से चार घंटे तक बिजली गुल रही।
अधीक्षण अभियंता शहरी उमेश चंद्र ने बताया कि शहर के कई फीडरों पर तकनीकी खामियों और फाॅल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। निगम की टीमों ने तुरंत पहुंचकर मरम्मत कार्य किया। इसके बाद आपूर्ति को सामान्य कराया गया।