फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व समोसा दिवस: समोसे की खुशबू में सेहत का सवाल, स्वाद है जीभ पर, असर दिख रहा शरीर पर

Sat, 05 Sep 2026 05:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma नितिन गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जयगंज की पीपल वाली गली में 10 रुपये में चार छोटे समोसे मिल रहे हैं। करीब तीन दशक पुरानी दुकान अब चौथी पीढ़ी के सचिन संभाल रहे हैं। यहां 2007 में एक रुपये, 2013 में सवा रुपये और 2018 से ढाई रुपये का समोसा है। रोज करीब 2500 समोसे बिक रहे हैं।
Register For Event
विज्ञापन
समोसे खाते ग्राहक, जयगंज में समोसे तलता कारीगर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाही में खौलते तेल में उतरते समोसे, सुनहरी परत और साथ में चटनी... अलीगढ़ में चाय के साथ समोसा रोजमर्रा की पसंद है। शनिवार को विश्व समोसा दिवस पर शहर में ढाई से 25 रुपये तक के समोसे मिल रहे हैं। कहीं रिफाइंड तो कहीं देसी घी में तैयार हो रहे हैं। जयगंज की पीपल वाली गली में 10 रुपये में चार छोटे समोसे मिल रहे हैं। करीब तीन दशक पुरानी दुकान अब चौथी पीढ़ी के सचिन संभाल रहे हैं। उनके मुताबिक 2007 में एक रुपये, 2013 में सवा रुपये और 2018 से ढाई रुपये का समोसा है। रोज करीब 2500 समोसे बिक रहे हैं।

विज्ञापन


पीढ़ियां बदलीं, कड़ाही वही रही
मदारगेट के प्रदीप तीसरी पीढ़ी में कारोबार संभाल रहे हैं। छह रुपये से बढ़कर समोसे की कीमत अब 18 रुपये हो गई है और रोज करीब दो हजार समोसे बिक रहे हैं। तस्वीर महल, सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड, नौरंगाबाद, सासनीगेट, क्वार्सी और मसूदाबाद समेत कई बाजारों में इसकी बिक्री हो रही है।

गरम हो तो एक से मन नहीं भरता
ग्राहक मोहन शर्मा ने कहा कि गरम और कुरकुरा समोसा हो तो एक से मन नहीं भरता। सुनील माहेश्वरी के लिए चाय के साथ समोसा बचपन से जुड़ी पसंद है। यही वजह है कि बदलते खानपान के बावजूद इसकी मांग कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाद जीभ पर, असर शरीर पर
डॉ. अभिषेक गुप्ता ने रोज तले-तेलीय खाद्य पदार्थ खाने से बचने की सलाह दी। इससे वजन बढ़ने और हृदय-लिवर संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय सिंघल ने कहा कि रोज तेलीय खाद्य पदार्थ खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। सादा और पौष्टिक नाश्ता बेहतर है।

सरकारी कैंटीन में भी सवाल
स्वस्थ खानपान को लेकर सरकारी स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की बात होती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कार्यस्थलों में तेल और चीनी के अधिक सेवन के प्रति जागरूकता को लेकर भी पहल की। लेकिन अलीगढ़ की सरकारी कैंटीनों में समोसा और अन्य तले खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर कोई निगरानी नहीं है। यहां जांच से पता लगाया जा सकता है कि स्वस्थ खानपान के संदेश का कैंटीन तक कितना असर पहुंचा है।

मिलावट पर खाद्य विभाग की नजर
सहायक आयुक्त खाद्य दीपक सिंह ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। समोसे में मिलावट या खराब गुणवत्ता की शिकायत पर नमूना लेकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें