फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व टीवी दिवस: रामायण, महाभारत और जंगल बुक जैसी दीवानगी दोबारा नहीं दिखी

Sat, 21 Nov 2026 04:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के सराय हकीम में चार दशकों से टीवी वर्कशॉप चला रहे हरमिंदर सिंह राजा ने विश्व टीवी दिवस पर टीवी के सफर की यादें साझा कीं और कहा कि रामायण, महाभारत और जंगल बुक के दौर जैसी दीवानगी फिर कभी नहीं दिखी।
Register For Event
विज्ञापन
सराय हकीम में टीवी की वर्कशॉप में हरमिंदर सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व टेलीविजन दिवस 21 नवंबर (आज) को मनाया जाएगा। अस्सी के दशक से 2026 तक टीवी हरेक घर की जरूरत बन चुका है। चार दशकों से सराय हकीम में टीवी की वर्कशॉप संचालित कर रहे हरमिंदर सिंह राजा ने कहा कि 1980 के दशक में आए रामायण, महाभारत और जंगल बुक जैसे धारावाहिक दोबारा नहीं बन पाए। उस दौर जैसी टीवी की दीवानगी दोबारा नहीं दिखी।

विज्ञापन


वैक्यूम पिक्चर ट्यूब वाली टीवी से लेकर स्मार्ट एलईडी टीवी तक का इसका सफर बेहद रोचक है। राजा ने बताया कि 1984 में सिख दंगे होने के बाद वे अलीगढ़ से अमृतसर चले गए थे, जहां कपूर टीवी ट्रेनिंग सेंटर में काम सीखा। सोचा था कि वहीं पर काम करेंगे, लेकिन उस वक्त अमृतसर में आतंकवाद का दौर था। शाम छह बजे से ही बाजार बंद होने लगते थे, इसलिए वहां मन नहीं लगा। वर्ष 1986-87 में अलीगढ़ लौटकर वर्कशॉप खोल ली और खराब टीवी बनाने लगे।

छोटी ब्लैक एंड व्हाइट टीवी की मरम्मत फीस 35 और बड़ी की 50 रुपये मिलती थी। वर्कशॉप में ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी। कई बार दिन भर खाने तक की फुर्सत नहीं मिलती थी। धीरे-धीरे कलर टीवी ने पांव पसार लिए। इसकी भी मरम्मत करते थे। इसके बाद एलईडी का युग आया। वे कहते हैं कि पुरानी टीवी 20 से 30 साल तक चल जाती थी, अब नई एलईडी तीन साल में ही खराब हो जाती है।
विज्ञापन


गौर हो कि संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने 17 दिसंबर 1996 को विश्व टेलीविजन दिवस की घोषणा की थी। यह दिवस पहले विश्व टेलीविजन फोरम की याद में मनाया जाता है, जहां मीडिया जगत के लोगों ने बदलती दुनिया में टेलीविजन के महत्व पर चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें